1st April Changes in Haryana: कलेक्टर रेट समेत हरियाणा में आज से हुए ये अहम बदलाव, यहां जानिये

punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2026 - 03:40 PM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में एक अप्रैल से काफी कुछ बदल गया है. आज से प्रदेश में 4 बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, जो आम जनता से जुड़े हुए हैं। कलेक्टर रेट, घर-जमीन महंगी, स्कूलों में छात्राओं को दूध सहित हाईवे पर टोल महंगा हो गया। 

1- कुछ इलाकों में कलेक्टर रेट 75% तक बढ़ा

गुरुग्राम, हिसार, अंबाला, पंचकूला, फरीदाबाद समेत कई जिलों में कुछ इलाकों में कलेक्टर रेट 75% तक बढ़ा दिए गए हैं। हिसार में अग्रोहा-अलीपुर क्षेत्र और शहर के अन्य रिहायशी/व्यावसायिक सेक्टरों में 75% तक की बढ़ोतरी। पंचकूला में सेक्टर 19, 27, 28, 31, 4, 5, 6 में रेजिडेंशियल एरिया में 75% तक कलेक्टर रेट बढ़े हैं। फरीदाबाद में ग्रेटर फरीदाबाद के नीमका और फरीदपुर जैसे क्षेत्रों में भी 75% तक की बढ़ोतरी हुई। यहां सेक्टर-16 कमर्शियल हब के रूप में महंगा हुआ। बहादुरगढ़ की टीचर कॉलोनी, रणजीत कॉलोनी और भगवान कॉलोनी में भी रेट में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है।


2- 152-डी व बजघेड़ा टोल सबसे महंगे बने

हरियाणा में NH-152D (नारनौल-अंबाला रोड): कार (एक तरफ) ₹375, डबल साइड ₹560 कर दिया गया है। वहीं खेड़कीदौला टोल (दिल्ली-गुरुग्राम): कार/जीप के लिए ₹5-₹15 की बढ़ोतरी हुई है। डाहर टोल (रोहतक-कोहाना): कार/जीप के लिए ₹65 से बढ़कर ₹70, हल्के वाहनों के लिए ₹105 से ₹110 हो गया है। वहीं वार्षिक पास की दरें ₹3 हजार से बढ़कर ₹3075 (₹75 की वृद्धि) की गई हैं। 

3- भर्ती प्रक्रिया के नियम बदले

हरियाणा सरकार ने न्यायिक सेवाओं में भर्ती प्रक्रिया को लेकर बड़ा संशोधन करते हुए हरियाणा उच्च न्यायिक सेवा (संशोधन) नियम, 2026 लागू कर दिए हैं। ये नियम 27 मार्च 2026 से प्रभावी हो गए हैं। संशोधित नियमों के तहत अब न्यायिक सेवा में पदों को भरने के लिए प्रमोशन, सीमित प्रतियोगी परीक्षा और सीधी भर्ती का स्पष्ट ढांचा तय किया गया है।

4- हफ्ते में 4 दिन छात्राओं को दूध व प्रोटीन-बार

हरियाणा सरकार 1 अप्रैल 2026 से 'मुख्यमंत्री दूध उपहार योजना' के तहत सरकारी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं को पौष्टिक दूध और प्रोटीन मिल्क बार मिलेगा। इस योजना का उद्देश्य छात्राओं में पोषण की कमी (एनीमिया) को दूर करना है। छात्राओं को सप्ताह में चार दिन फोर्टिफाइड सुगंधित दूध और दो दिन मिल्क बार मिलेगा। हफ्ते में 4 दिन दूध और 2 दिन प्रोटीन मिल्क बार मिलेगा। योजना के तहत 75 दिन दूध और 75 दिन मिल्क बार वितरित किए जाएंगे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static