Haryana TOP 10: आज कुरुक्षेत्र में लगेगा सूर्य ग्रहण मेला, बड़ी संख्या में लोग होंगे शामिल, पढ़ें हरियाणा की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Monday, Oct 24, 2022 - 07:36 PM (IST)

डेस्क: धर्मनगरी कुरूक्षेत्र में आज सूर्य ग्रहण मेले का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा सरकार के सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा आयोजित होने वाले इस मेले में आसपास के जिलों से लोग बड़ी संख्या में कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे। बता दें कि ब्रह्म सरोवर पर ग्रहण के समय स्नान करने की काफी मान्यता है।

पंचायत चुनाव: UP की 5 हजार EVM लौटा कर चुनाव आयोग ने गुजरात से मंगवाई 10 हजार मशीनें

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश से मंगवाई हुई 5 हजार ईवीएम को वापस कर दी है। इसकी जगह पर अब गुजरात से 10 हजार ईवीएम मंगवाई जाएगी। 

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में अमन ने रचा इतिहास, 11 साल पहले सिर से उठा था मां-बाप का साया

झज्जर के बिरहोड़ गांव के लाडले अमन का जीवन काफी संघर्षपूर्ण रहा है। उनके पिता सोमबीर भारत के युवा पहलवान अमन सहरावत ने वो कर दिखाया है, जो इतिहास में कभी नहीं हुआ।

फतेहाबाद में पोटाश से भरी बोतल में सुराख करते समय रसोई में हुआ धमाका, झुलसा किशोर

दीपावली के त्योहार पर फतेहाबाद के भूना में दुखद हादसा हो गया। भूना के कुलां रोड पर कंबोज कॉलोनी में पोटाश में धमाका होने से किशोर बुरी तरह झुलस गया जिसे गंभीर हालत में हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

रेवाड़ी: दिवाली पर 9 साल की मासूम को मिली नई जिंदगी, दिल का हुआ सफल ऑपरेशन

डॉक्टर्स ने बताया कि कई छोटे बच्चों के दिल में इस तरह के छेद पाए जाते है। लेकिन 9 साल की उम्र पूरी होने के बाद बच्चे का शरीर खुद मजबूत होने के बाद इसका असर कम हो जाता है। 

स्टेट बैंक में चोरों ने लगाई सेंध, गार्ड के शोर मचाने पर हुए फरार

पंचायत भवन में स्थित स्टेट बैंक की शाखा में चोरों ने नापतोल विभाग के बंद पड़े कार्यालय के अंदर से सेंध लगाकर बैंक में घुसने का प्रयास किया तो इसकी भनक गार्ड को लग गई,जिसके बाद तुंरत उसने पुलिस को सूचना दी। 

हत्याकांड का खुलासा: प्रेम-प्रसंग के चलते पत्नी ने प्रेमी व 2 अन्य के साथ मिलकर की थी पति की हत्या

कैथल जिले के गांव रसूलपुर में व्यक्ति की हत्या करने के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

फंदे पर झूलता मिला 5 माह की गर्भवती का शव, मायका पक्ष ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

गांव मोतला खुर्द में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मायका पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज के लिए गला घोंटकर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। 

होमगार्ड को चढ़ा खाकी का नशा, सरकारी अस्पताल में मरीजों और डॉक्टरों के साथ की गाली-गलौज

छावनी के सिविल अस्पताल में एक शराबी होम गार्ड द्वारा मरीजों के साथ बदतमीजी करने का मामला सामने आया है।

करनाल: दिवाली वाले दिन जिंदगी की जंग से हारा सुखबीर, गोली लगने से हुआ था घायल

करनाल जिले में गोली लगने से घायल हुआ जाणी गांव का पूर्व सरपंच सुखबीर सिंह दिवाली वाले दिन जिंदगी की जंग हार गया। चंडीगढ़ के फोर्टिज अस्पताल में पूर्व सरपंच सुखबीर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

हरियाणा में सफाई कर्मचारियों ने मनाई काली दिवाली, हाथ में काले झंडे लेकर की नारेबाजी

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को छ दिन हो गए हैं। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने मांगे पूरी न होने के विरोध में प्रदेश भर में काली दिवाली मनाने का ऐलान किया था। 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static