Haryana Weather: हरियाणा के मौसम में होगा बड़ा बदलाव, फिर से कोहरे का अलर्ट जारी

punjabkesari.in Friday, Dec 06, 2024 - 06:52 PM (IST)

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा में रोजाना मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने कई जिलों में एक बार फिर कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है। आने वाले दिनों में मौसम करवट ले सकता है। वहीं, कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की भी संभावना है। 

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। इसको लेकर 7-8 दिसंबर को 15 जिलों में अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 7 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी या बारिश हो सकती है। इसका असर प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। 

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 8 दिसंबर को हरियाणा के कुछ जिलों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। इससे रात के तापमान में 2-3 डिग्री की कमी आ सकती है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो यहां तापमान में करीब 1 डिग्री की कमी आई है। पिछले दो दिन से दिन में चल रही पहाड़ी हवाओं ने हरियाणा में भी ठिठुरन बढ़ा दी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static