Haryana Weather : आज फिर मानसून दिखाएगा असर, 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

punjabkesari.in Friday, Jul 28, 2023 - 11:23 AM (IST)

चंडीगढ़ : हरियाणा में आज बारिश को लेकर यलो और ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। प्रदेश के 4 जिलों अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र और कैथल में भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है, इसलिए इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

बताया जा रहा है कि कैथल, नरवाना, टोहाना, कलायत, गुहला, पेहोवा, अंबाला, हिसार, फतेहाबाद, इंद्री, राडौर, नरवाना, टोहाना, कलायत, रनतया, थानेसर, पेहोवा, शाहाबाद, कालका, बराडा,छछरौली, नारायणगढ़ में बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि सुबह 11 बजे तक इन शहरों में हल्की से मध्यम बारिश होगी।

प्रदेश में एक जुलाई से अब तक 205.3 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 58% ज्यादा है। मानसून सीजन में 1 जून से 27 जुलाई तक 286 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य से 55% अधिक है। हालांकि अब राहत मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं, वहीं राज्य की दोनों नदियां घग्गर और यमुना में पानी का जलस्तर कम होने लगा है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static