घर से सोच-समझकर निकलें... हरियाणा में बारिश और बाढ़ का हाई ALERT, जानिए कब होगी मानसून की विदाई

punjabkesari.in Monday, Sep 01, 2025 - 10:49 AM (IST)

डेस्कः हरियाणा में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने अगले 36 से 48 घंटों के लिए राज्य में भारी वर्षा का हाई अलर्ट जारी किया है। सिरसा में घग्गर नदी खतरे के निशान को पार कर चुकी है, जबकि फरीदाबाद में यमुना और कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी शनिवार से ओवरफ्लो हो रही हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 से 4 दिन तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। 1 सितंबर को अच्छी बारिश की संभावना है। 2 और 3 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान हिसार, सिरसा, भिवानी, जींद, गुरुग्राम, सोनीपत, पानीपत समेत कई जिलों में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

मानसून अभी रहेगा सक्रिय

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर भारत में मानसून ट्रफ सक्रिय है और लगातार लो प्रेशर एरिया बनने के कारण अगले 12–13 दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। 17 सितंबर से मानसून की विदाई शुरू होगी, लेकिन जाते-जाते यह और अच्छी बारिश देकर जाएगा। सितंबर महीने में फरीदाबाद सहित पूरे दिल्ली-एनसीआर में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होती रहेगी।

अगस्त में टूटा 13 साल का बारिश का रिकॉर्ड

हरियाणा में इस बार 13 साल बाद अगस्त महीने में वर्षा का रिकॉर्ड टूटा है। 30 अगस्त तक 188 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 30% अधिक है। इससे पहले 2012 में अगस्त में 195.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। 2024 में अभी तक पूरे मानसून सीजन में 438 मिमी वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य से 24% ज्यादा है। पिछले साल अगस्त 2023 में 186.6 मिमी वर्षा हुई थी, जबकि उससे पहले के तीन वर्षों में अगस्त में 100 मिमी से भी कम बारिश दर्ज की गई थी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static