Weathar Update: हरियाणा के इन इलाकों में दिखेगा बिपरजॉय चक्रवात का असर, जारी किया गया Yellow अलर्ट

punjabkesari.in Thursday, Jun 15, 2023 - 11:17 AM (IST)

डेस्क: बिपरजॉय चक्रवात का असर हरियाणा के सिर्फ दक्षिणी हिस्से के जिलों में ही दिखेगा। इसका असर आज से 19 जून को सबसे ज्यादा दिखाई देगा मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में अगले 5 दिनों में बारिश होने और बादल छाए रहने की प्रबल संभावना जताई है। मौसम में बदलाव पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से होगा। दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद में बिपरजॉय का ज्यादा असर दिखाई देगा।


मौसम विभाग चंडीगढ़ के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि हरियाणा में अगले कई दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 18 और 19 जून तक प्रदेश में कई जगह बारिश की प्रबल संभावना है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिस वजह से मौसम में बदलाव आएगा। इसके अलावा अरब सागर में बिपरजॉय चक्रवात भी भारत की तक बढ़ रहा है उसका असर भी हरियाणा में देखने को मिलेगा।



गौर रहे हरियाणा में 15 जून से धान की बिजाई भी शुरू होनी है । जिसको लेकर मनमोहन सिंह ने कहा कि धान की बिजाई के लिए मौसम अच्छा है। आमतौर पर इन दिनों में बारिश कम होती है। लेकिन इस बार बारिश होने से किसानों को लाभ होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static