बद्रीनाथ दर्शन कर लौट रही थी हरियाणा की महिला, रास्ते में हुआ कुछ ऐसा कि चली गई जान

punjabkesari.in Monday, Jun 23, 2025 - 03:46 PM (IST)

हरियाणा डेस्कः बद्रीनाथ दर्शन कर लौट रहे हरियाणा के तीर्थयात्रियों की कार पर चमोली जिले में ज्योतिर्मठ और चमोली के बीच बद्रीनाथ हाईवे पर पातालगंगा भूस्खलन जोन में पहाड़ी से मलबा गिर गया। इस हादसे में एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि उसके पति और 10 वर्षीय पुत्री घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह लगभग 8:30 बजे एक कार ऋषिकेश की ओर जा रही थी, तभी पातालगंगा भूस्खलन क्षेत्र में अचानक पहाड़ी से मलबा और भारी पत्थर गिर पड़े। मलबा सीधे कार पर गिरा, जिससे वाहन में सवार 36 वर्षीय शिल्पा पत्नी अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में फंसे शिल्पा के पति अंकित (40 वर्ष, पुत्र बजरंग लाल) और उनकी 10 वर्षीय पुत्री ख्वाहिश को राहगीरों की मदद से बाहर निकाला गया। जिला प्रशासन की ओर से रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया।

प्रशासन द्वारा कार को हाइवे से हटाकर मलबा साफ किया गया और यातायात बहाल किया गया। मृतका और घायलों का संबंध फतेहाबाद, हरियाणा से बताया जा रहा है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static