हरियाणा में यूथ कांग्रेस नेता को पुलिस ने किया हाउस डिटेन, 4 घंटे बाद छोड़ा, अंकित बोले- ''हम राहुल गांधी के बब्बर शेर हैं 12 को दिल्ली पहुंचेंगे''
punjabkesari.in Sunday, Oct 11, 2026 - 08:10 PM (IST)
टोहाना (सुशील सिंगला): हरियाणा यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव व नेशनल कोऑर्डिनेटर अंकित शिला ने आरोप लगाया है कि भुना पुलिस ने उन्हें रविवार सुबह उनके घर पर ही हाउस डिटेन कर लिया।
अंकित शिला ने बताया कि वह भुना स्थित अपने घर पर थे। सुबह करीब 9 बजे सब इंस्पेक्टर दिलबाग सहित पुलिस टीम घर पहुंची और उन्हें करीब चार घंटे तक घर में ही डिटेन रखा गया।
अंकित ने कहा कि वह रुकने वाले नहीं हैं। कहा, "हम राहुल गांधी के बब्बर शेर हैं और 12 तारीख को सुबह 9 बजे दिल्ली पहुंचकर रहेंगे। हमें रोकने के लिए बहुत ताकतें लगीं, लेकिन युवा नहीं रुकेगा।" इस दौरान उनके हाथ में 'भारत का संविधान' की किताब भी थी।
उन्होंने कहा कि आंदोलन करना युवाओं का अधिकार है और यह अधिकार संविधान देता है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)