SYL : मूसेवाला के गाने पर हरियाणवीं सिंगरों का जवाब, बोले- धक्के से ले के रहेंगे अपना हक
punjabkesari.in Sunday, Jun 26, 2022 - 10:01 AM (IST)

डेस्क: पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला के रिलीज हुए गीत SYL ने सतलुज-यमुना-लिंक (एसवाईएल) नहर के विवाद को ताजा कर दिया है, वहीं आपसी भाईचारे और राष्ट्रवाद की भावना को भी ठेस पहुंचाने की बातें सामने आ रही हैं। मूसेवाला के इस गीत का जवाब देने के लिए हरियाणा के गायक मैदान में उतर गए हैं। उन्होंने अपने-अपने तरीके से गीत रिलीज कर जवाब दिया है।
रामकेश जीवनपुरिया ने एसवाईएल के पानी पर हरियाणा का हक और हरियाणा-पंजाब के आपसी भाईचारे को लेकर गीत रिलीज किया है। इसके साथ ही मंदीप घनघास ने भी एक गाना रिलीज किया है, जिसमें उऩ्होंने कहा है एसवाईएल पर हमारा हक है। अगर भाईचारे से हक नहीं मिला तो हम धक्के से लेंगे। इसी तरह हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने भी गीत के माध्यम से हुए एसवाईएल के पानी की एक-एक बूंद लेने का दावा किया है। उन्होंने इस गीत को बड़े ही जोश के साथ गाया है।
रामकेश जीवनपुरिया ने अपने गीत पंजाबी सूबा मांगा, अब हरियाणा मांगों, क्यों बात घुमा के पानी पर झंडा टांगों, अरे सीधे मुंह कह दो न कि साथ देना नहीं, म्हारे हरियाणा के हक का मारना अच्छी बात नहीं शनिवार शाम को रिलीज किया है। उन्होंने इस गीत के माध्यम से बताया कि पहले पंजाब से हरियाणा को अलग किया और अब हक का एसवाईएल का पानी भी नहीं दे रहा है। किसान आंदोलन में हरियाणा के पंजाब के लोगों का मजबूती के साथ दिया। खाने-पीने के लिए लंगर भी लगाए।