सिस्टम हुआ जर्जर: PGI में भर्ती हुए मरीज पर अचानक गिरा प्लास्टर, गंभीर रूप से घायल

punjabkesari.in Thursday, Jun 19, 2025 - 08:14 PM (IST)

रोहतक : PGI रोहतक के वार्ड-3 में भर्ती मरीज के सिर पर बुधवार को छत का प्लास्टर गिर गया। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। जिससे उसके सिर में 8 टांके लगे हैं। इसके बाद मरीज को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। इस हादसे के बाद मरीजों में हड़कंप मच गया। 

PGI के वार्ड-3 में क्षमता से अधिक मरीज भर्ती हैं। इस वार्ड में 80 बेड की व्यवस्था है, जबकि मरीजों की संख्या 90 से पार हो चुकी है। कई लोगों ने वार्ड के जर्जर हाल को लेकर सवाल खड़े किए। हादसे के बाद कर्मचारियों ने वार्ड की छत और दीवारों की जांच की। इससे पहले कि कोई और दुर्घटना हो, स्टाफ ने प्लास्टर खुद ही गिराना शुरू कर दिया।

PunjabKesari

पहले भी गिर चुका है प्लास्टर

बता दें कि इससे पहले नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं पर भी प्लास्टर गिर चुका है। 16 जुलाई 2023 को नर्सिंग कॉलेज के छात्रावास में लड़कियां खाना खा रही थीं। जिसमें 3 लड़कियां घायल हो गई थीं और एक लड़की बाल-बाल बची थी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

Related News

static