Students को बड़ी राहत! HBSE ने जुलाई परीक्षा के लिए बढ़ाई आवेदन की लास्ट डेट, अब इस दिन तक करें अप्लाई

punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2026 - 08:02 AM (IST)

भिवानी:  हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी परीक्षा जुलाई 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 24 जून कर दी है। पहले बोर्ड की ओर से आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 जून निर्धारित की गई थी।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकरलाल धूपड़ ने बताया कि ऐसे परीक्षार्थी जो किसी कारणवश जुलाई 2026 की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से वंचित रह गए थे उन्हें एक और अवसर प्रदान किया गया है। अब वे एक हजार विलंब शुल्क सहित 24 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। परीक्षार्थियों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static