जरूरी काम के लिए निकला था, घर आई मौत की खबर...रेवाड़ी में सड़क हादसे में नौजवान की दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Wednesday, Jul 08, 2026 - 05:15 PM (IST)

रेवाड़ी : हरियाणा के रेवाड़ी जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां एक भीषण सड़क हादसे में कॉलेज छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरु कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान भजन का बाग मोहल्ला निवासी मयंक सोनी (19) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह किसी जरूरी काम से झज्जर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई जिससे सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में मयंक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

PunjabKesari

हादसे की सूचना जैसे ही परिवार तक पहुंची तो हर जगह चीख पुकार मच गई। मृतक गुरुग्राम की SGT विश्वविद्यालय में फार्मेसी की पढ़ाई कर रहा था। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।  

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static