भिवानी में ट्रेन की चपेट में आने से हेड कांस्टेबल की दर्दनाक मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव; हाल ही में हुआ था तबादला
punjabkesari.in Sunday, Sep 13, 2026 - 02:48 PM (IST)
भिवानी : हरियाणा के भिवानी से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां रेलवे ट्रैक पर हरियाणा पुलिस के हेड कांस्टेबल अमित कुमार का शव मिलने से अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रेन की चपेट में आने से हेड कांस्टेबल की जान चली गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, अमित कुमार सिटी थाना में ईआरवी पर बतौर इंचार्ज तैनात थे। 15 दिन पहले ही पलवल जिले से भवानी के सिटी थाना में ट्रांसफर हुआ था। वह 2006 में हरियाणा पुलिस में भर्ती हुए थे। मृतक 2 बच्चों के पिता थे। जीआरपी टीम को सूचना मिली कि बीटीएम मिल के पीछे रेलवे ट्रैक के बीच एक शव पड़ा है।
इधर सूचना मिलते ही जीआरपी टीम मौके पर पहुंची। शव के पास मिले पर्स से आई-कार्ड बरामद हुआ, जिससे मृतक की पहचान हुई। जिसके बाद परिजनों को सूचित किया गया। वहीं घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया।