हेल्थ चेकअप कैंप में 105 मरीजों के स्वास्थ्य की हुई जांच

punjabkesari.in Monday, Mar 18, 2024 - 04:51 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): न्यू कॉलोनी श्री श्याम वाटिका पार्क में अल्फा हॉस्पिटल की तरफ से निशुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में 105 मरीजों ने स्वास्थ्य की जांच कराई। सुबह 10 बजे शुरू हुआ स्वास्थ्य जांच कैंप दोपहर 2 बजे तक चला जिसमें मरीजों के स्वास्थ्य जांच के साथ ही उन्हें निशुल्क दवाएं भी दी गई। कैंप में हार्ट एवं डायबटीज रोग विशेषज्ञ डॉ अनुज बिश्नोई, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ अंजलि, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ पिंकी, हड्डी रोग विशेषज्ञ सहित फिजियोथेरेपिस्ट डॉ रोहिणी ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। 

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

डॉ अनुज बिश्नोई ने बताया कि कैंप में ज्यादातर लोगों को हाई बीपी और डायबिटीज की शिकायत देखने को मिली। उन्होंने बताया कि खानपान में लापरवाही के कारण लोगों को बीपी और डायबिटीज जैसी बीमारियां हुई हैं। इस दौरान उन्हें दवाएं दी गई। वहीं, कई बुजुर्गों में फ्रोजन शोल्डर जैसी बीमारी भी देखने को मिली जिनका फिजियोथैरेपिस्ट डॉ रोहिणी द्वारा इलाज किया गया। उन्होंने बताया कि 50 से ज्यादा मरीजों में दंत रोग पाया गया जिसमें पायरिया जैसी बीमारी कॉमन मिली है। इसके अलावा मुंह से बदबू आना व दांतों के कमजोर होने की भी शिकायत देखी गई जिन्हें दवाएं दी गई। 

 

इस कैंप काे आयोजित करने में स्थानीय लोगों की भूमिका अहम रही। कैंप की शुरूआत डॉक्टरों को सम्मानित करके की गई। कैंप को सफल बनाने में अस्पताल स्टाफ की तरफ से मनोज, मुन्ना, सुमित, अनीश दुबे, मनोज यादव सहित अन्य की भूमिका अहम रही। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Recommended News

Related News

static