Haryana Weather: हरियाणा में फिर पकड़ा गर्मी ने जोर, तापमान 1.2 डिग्री बढ़ा...24 घंटे में सबसे गर्म रहा चरखी दादरी

punjabkesari.in Tuesday, Oct 01, 2024 - 10:02 AM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में आज से 5 दिन तक मौसम साफ रहेगा। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के किसी भी जिले के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि शुष्क मौसम के चलते दिन में तेज धूप निकलेगी, जिससे पारा चढ़ेगा।

PunjabKesari

चरखी दादरी जिला सबसे गर्म रहा

24 घंटे की बात करें तो अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। चरखी दादरी जिला सबसे गर्म रहा, यहां अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री दर्ज किया गया। अभी तक लगातार हो रही बारिश के चलते सुबह-शाम मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है, जिससे लोगों को हल्की ठंड का भी एहसास हो रहा है। अच्छी बात यह है कि प्रदेश में मानसून की बारिश का कोटा अब पूरा हो गया है। राज्य में मानसून का प्रदर्शन अब तक संतोषजनक रहा है। कुल मिलाकर अब तक 424.6 मिमी बारिश के मुकाबले 406.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जो सामान्य से महज 4% कम है। यानी बारिश का कोटा लगभग पूरा हो चुका है। इस बार मानसून सीजन नूंह, गुरुग्राम और महेंद्रगढ़ पर ज्यादा मेहरबान रहा। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static