Heatwave: हरियाणा में इस दिन से चलेगी लू, आने वाले दिनों में और तीखे होंगे गर्मी के तेवर
punjabkesari.in Thursday, May 14, 2026 - 03:24 PM (IST)
हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि वर्तमान में तापमान सामान्य के करीब है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तीन दिनों में गर्मी के तेवर और तीखे होंगे। आने वाली तारीख 17 मई से प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में लू (हीट वेव) चलने की संभावना है। जिसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
प्रदेश के 5 शहरों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है। इनमें सिरसा का तापमान 44.0°C रहा जो प्रदेश में सबसे गर्म रहा। इसके अलावा नारनौल 42.5°C, हिसार 41.4°C, रोहतक 41.2°C और महेंद्रगढ़ में 40.6°C तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने सिरसा और फतेहाबाद में आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)