Weather : रहें सावधान... हरियाणा में आज और कल झमाझम बरसेंगे बादल, इन जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट

punjabkesari.in Thursday, Sep 17, 2026 - 08:18 AM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में 17 और 18 सितंबर को प्रदेश में एक बार फिर बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ के नीचे आने के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 17 और 18 सितंबर को हरियाणा के कई जगहों में तेज बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की भी आशंका है। अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर और पलवल समेत प्रदेश के कई हिस्सों में देखने को मिल सकता है।

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार यह बारिश किसानों के लिए फायदेमंद हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 19 सितंबर से मानसून की वापसी शुरू होने की संभावना है।  मानसून के पीछे हटने के बाद पश्चिमी हवाएं चलेंगी और मौसम धीरे-धीरे खुश्क होने लगेगा। हरियाणा में अब तक करीब 23 प्रतिशत बारिश सामान्य से कम दर्ज की गई है। हिसार 38.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ पूरे प्रदेश में सबसे गर्म रहा। इसके अलावा चरखी दादरी, भिवानी गुरुग्राम और पलवल में भी दिन का पारा 37 डिग्री सेल्सियस के पार  रिकार्ड किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static