बाइक और बोलेरो में हुई जबरदस्त टक्कर, मोटरसाइकिल सवार एक की मौत, दूसरा हुआ घायल

punjabkesari.in Friday, Mar 17, 2023 - 09:36 PM (IST)

ऐलनाबाद(सुरेंद्र सरदाना): शहर में गांव मिठनपुरा मोड पर बाइक और बोलेरो में जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई,जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच में जुट गई।   

जानकारी के अनुसार राम पुत्र दीपा गांव ढाणी शेरा उम्र 34 वर्ष अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था कि गाँव कर्मशाना की तरफ से आई एक बोलेरो गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मांगे राम का मोटरसाइकिल आगे खंभे से टकरा गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने राजेन्द्र की शिकायत पर गाड़ी के चालक के खिलाफ में धारा 279,304 ए के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।   

                           (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)   

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Recommended News

Related News

static