हरियाणावासियों को मिलेगी गर्मी से राहतः 4 जिलों में होगी तेज बारिश , 18 शहरों में ओलावृष्टि का अलर्ट

punjabkesari.in Saturday, Jun 01, 2024 - 08:27 PM (IST)

हिसारः हरियाणा में एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ के बाद मौसम में बदलाव आया है।  नौतपा के आठवें दिन मौसम विभाग ने हरियाणा के 9 शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, इनमें रादौर, थानेसर, पेहोवा, शाहाबाद, अंबाला, बराडा, जगाधरी, छछरौली और नारायणगढ़ शामिल हैं।   प्रदेश के 18 शहरों में मौसम विभाग ने ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। इन शहरों में चरखी दादरी, भिवानी, तोशम, झज्जर, बहादरुगढ़, बेरी, सांपला, रोहतक, बवानी खेरा, हांसी, हिसार, नारनौंद, खरखौदा, सोनीपत, गन्नौर, महम, गोहाना, जुलाना शामिल हैं।

इन शहरों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का भी खतरा है। मौसम विभाग ने यहां 50से 60KM/H की रफ्तार से आंधी आने की भी संभावना जताई है। इसी बीच रेवाड़ी, हिसार, सोनीपत और सिरसा में हल्की बारिश हुई है। वहीं, फतेहाबाद में तेज हवाएं चलीं।
बता दें कि हरियाणा का सिरसा लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी देश में सबसे गर्म रहा। यहां ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन (AWS) पर अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मैनुअल स्टेशन पर यह 47.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। चंडीगढ़ सहित हरियाणा के हिसार, रोहतक, सिरसा, अंबाला, नारनौल, पानीपत में लू से हालात खराब हैं। हरियाणा में दिन का औसत पारा सामान्य से 5.7 डिग्री ज्यादा रहा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static