Weather : हरियाणा के इन 5 जिलों में अगले तीन घंटे में होगी जोरदार बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट
punjabkesari.in Saturday, Jul 01, 2023 - 11:45 AM (IST)

डेस्क: हरियाणा में अगले कुछ दिनों मे मानसून के खुलकर बरसने की स्थिति बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञों का आकलन है कि 1 व 2 जुलाई (आज और कल) प्रदेश के उत्तरी जिलों में हवा के साथ ज्यादातर स्थानों पर बीच बीच में मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। बता दें कि में बीती रात के तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। रात को सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री पंचकूला में दर्ज हुआ। प्रदेश में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास है। प्रदेश में नारनौल की रात सबसे गर्म रही। यहां पर 24 घंटे में न्यूनतम पारा 3.6 डिग्री बढ़ कर 29.2 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से 3.2 डिग्री ज्यादा है।
डॉ. खीचड़ ने बताया कि 1 व 2 जुलाई के दौरान उत्तरी हरियाणा के जिलों पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र व कैथल में हवा के साथ ज्यादातर स्थानों पर बीच बीच में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है, लेकिन पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में इस दौरान कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
HAU कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में 3 व 4 जुलाई को मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा। उत्तरी जिलों में कुछ-एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी ही संभावित है। इसके बाद 5 जुलाई से एक बार फिर मानसून की सक्रियता राज्य में बढ़ने की संभावना है। 5 जुलाई की रात से 7 जुलाई के दौरान राज्य में ज्यादातर स्थानों पर अच्छी बारिश की संभावना बन रही है।