बरसो रे मेघा मेघा...! हरियाणा में झमाझम बरसात से सुहावना हुआ मौसम, इन जिलों से आई राहत की खबर

punjabkesari.in Monday, Jun 24, 2024 - 06:22 PM (IST)

रेवाड़ी (महेंद्र भारती): बढ़ती गर्मियों के बीच आखिर में हरियाणा वासियों को राहत की सांस मिली है, जहां तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। मौसम के सुहावने होने से लोगों के चेहरे खिल गए हैं। साथ ही किसानों की बात की जाए तो किसानों ने भी राहत की सांस ली है, क्योंकि बारिश से उनकी फसल में नमी आएगी और पैदावार अच्छी होगी।

PunjabKesari

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में हिट वेव का सितम जारी था। जिसके बाद बीते कुछ दिनों में मौसम करवट बदलता नजर आ रहा था, लेकिन राहत की उम्मीदें टूटती जा रही थी, वहीं आखिर में आज लोगों को बारिश ने खूब राहत मिली है। हरियाणा में तापमान इस कदर था कि बीती रात को न्यूनतम तापमान यहां 30 डिग्री से ऊपर रहा। दोपहर तक सूरज की किरणे आग उगल रही थी। तो वहीं दोपहर को अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंच गया था। दोपहर के बाद मौसम खराब हुआ और आसमान में उमड़े बादल बरसना शुरू हाे गए।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Related News

static