हरियाणा में मॉनसून की जोरदार वापसी, कई ज़िलों में जमकर बरसे मेघ; गुरुग्राम में 6 KM लंबा जाम तो फरीदाबाद हुआ पानी-पानी
punjabkesari.in Tuesday, Jul 21, 2026 - 03:45 PM (IST)
हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मंगलवार सुबह गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, फतेहाबाद, सोनीपत, यमुनानगर, भिवानी और महेंद्रगढ़ समेत कई ज़िलों में ज़ोरदार बारिश हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।
गुरुग्राम में 6 KM लंबा जाम
गुरुग्राम में सेक्टर-10 से हीरो होंडा चौक तक लगभग तीन किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया, वहीं दिल्ली से गुरुग्राम आने वाली गाड़ियां भी पांच से छह किलोमीटर लंबे जाम में फंसी रहीं। नेशनल हाईवे-48 पर जाम एयरपोर्ट टनल तक पहुंच गया।
फरीदाबाद के अंडरपास बंद
फरीदाबाद में भारी जलभराव के कारण ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास और NHPC अंडरपास बंद कर दिए गए। हाईवे और बल्लभगढ़ अनाज मंडी में भी पानी भर गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।