पानीपत में पड़ोसियों की दबंगई, बीच गली में घेरकर पीटा पूरा परिवार; वजह जान उड़ेंगे होश

punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2026 - 12:16 PM (IST)

पानीपत (सचिन शर्मा ) : हरियाणा के पानीपत में गली में रेम्प बनाने के विवाद में पड़ोसियों ने एक परिवार के बड़े बुजर्गो समेत बच्चो को बुरी तरह पीटा। मारपीट की सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई।

पानीपत के तहसील कैम्प में जरा से कहासुनी के चलते एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया गया। इस हमले में बच्चे बड़े समेत परिवार के तमाम लोगो को चोट आई है। वहीं मारपीट की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। फुटेज में साफ दिख रहा पड़ोसियों ने इस परिवार को बीच गली में घेरकर मारा।

हमले के बाद सभी घायलों को सामान्य अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। हमले में घायल परिवार का आरोप है कि वो मकान के आगे रैम्प बना रहे थे। इसी को लेकर पड़ोसियों ने उनके परिवार पर हमला कर दिया। फिलहाल पीड़ित परिवार ने तहसील केम्प थाना में शिकायत देकर ठोस कार्यवाही की मांग की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static