झज्जर में तेज रफ्तार वाहन का कहर, स्कूटी सवार दंपति को मारी टक्कर, महिला की मौत
punjabkesari.in Tuesday, May 06, 2025 - 07:17 PM (IST)

झज्जर (दिनेश मेहरा) : झज्जर शहर के गुरुग्राम रोड स्थित सेक्टर 6 के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई, वहीं स्कूटी चला रहे उसके पति घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को अपने कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में भिजवाया गया।
जानकारी अनुसार मृतक महिला की पहचान 65 वर्षीय सुरेश देवी पत्नी 15 पुराना बर्फ खाना रोड झज्जर शहर के रूप में हुई है। मृतक महिला अपने पति के साथ स्कूटी पर सवार होकर गुरुग्राम रोड स्थित सुमन सिटी के पास अपने प्लाट पर गई थी। प्लांट से वापस आते समय सेक्टर 6 के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी को अपने चपेट में ले लिया। जिस कारण सुरेश देवी सड़क हादसे का शिकार हो गई।
आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज
झज्जर सिटी थाने के जांच अधिकारी एसआई अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि झज्जर गुरुग्राम मार्ग पर सड़क हादसा हुआ है। जिसमें महिला की मौत और उसका पति घायल है। पुलिस ने मृतका के बेटे अमित के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है। बुजुर्ग महिला के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों के हवाले किया गया है। मामले की जांच कर जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)