हायर एजुकेशन ने जारी किया UGC नैट परीक्षा का शैड्यूल, 2 से 6 दिसम्बर तक 2 सैशन में होगी परीक्षा

punjabkesari.in Tuesday, Nov 26, 2019 - 12:32 PM (IST)

हिसार  (ब्यूरो): यू.जी.सी. नैट की परीक्षा का शैड्यूल जारी हो गया है। इस बार भी नैट की परीक्षा ऑनलाइन होगी। हिसार में 2 से 6 दिसम्बर तक नैट की परीक्षाएं आयोजित होंगी। जिले में ओम शिक्षण संस्थान व गुजवि में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पहले सैशन की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगी।

दूसरे बैच की परीक्षा दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक होगी। दोनों शिफ्टों में अलग-अलग विद्यार्थी परीक्षा देंगे। हायर एजुकेशन के अधिकारियों ने बताया कि 31 दिसम्बर को परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। एन.टी.ए. के निर्देशों के मुताबिक परीक्षाॢथयों को कम से कम एक घंटा पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। विद्याॢथयों को अपने साथ 2 पासपोर्ट साइज फोटो, एडमिट कार्ड की रंगीन फोटो प्रति, एडमिट कार्ड सत्यापित होना चाहिए।

आधार कार्ड, पहचान पत्र साथ ले जाना होगा। निर्धारित समय पर ही परीक्षा केंद्र के गेट पर ताला लगा दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी हाल में परीक्षार्थी की एंट्री नहीं होगी।2 घंटे का बचेगा समयपहले यू.जी.सी. नैट की परीक्षा 5 घंटे की होती थी। इस दौरान 3 पेपर लिए जाते थे। पहला पेपर 1 घंटा 30 मिनट होता था। दूसरा पेपर 1 घंटे का होता था। फिर 1 घंटे का रैस्ट होता था। तीसरा पेपर 2 घंटे 30 मिनट का होता था। अब कम्प्यूटर बेस्ड होने के बाद 3 घंटे में 2 ही पेपर होंगे। सभी प्रश्न ऑप्शनल होंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Related News

static