Hisar :  रुह कंपा देने वाली घटना... असरावां गांव में दंपति ने उठाया खौफनाक कदम, खेत में मिले शव; नोट में लिखी चौंकाने वाली वजह

punjabkesari.in Friday, Aug 14, 2026 - 10:13 AM (IST)

हिसार : हरियाणा के हिसार से दिल को झकझोर कर रख देने वाली खबर सामने आई है। यहां गांव असरावां में दंपती ने जहर निगलकर कर अपनी जिंदगी खत्म कर ली है। दोनों के शव खेत में पड़े मिले। वहीं जब लोगों ने खेत में पड़े दोनों के शव देखे तो चिल्लाने लगे।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान आत्माराम और उसकी पत्नी बसकोरी देवी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रही है कि सुबह जब किसान खेत पर पहुंचे तो शव देख शोर मचाना शुरु कर दिया। शोर सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरु कर दी। वहीं एक सुसाइड नोट बरामद हुआ जिस पर जान देने की वजह बीमारी बताई। नोट में लिखा था कि शारीरिक दर्द से परेशान होकर उन्होंने जान दी।

फिलहाल, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static