भयानक हादसा...हिसार में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जोमैटो डिलीवरी राइडर को रौंदा, 100 मीटर तक घसीटा; मंजर देख दहले लोग
punjabkesari.in Thursday, May 14, 2026 - 11:01 AM (IST)
हिसार : हरियाणा के हिसार से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां शुक्रवार देर रात डाबड़ा चौक फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार काले रंग की स्कॉर्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। वहीं इस दुखद घटना में जोमैटो डिलीवरी राइडर की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो बाइक को करीब 100 मीटर तक घसीटती चली गई। हादसे में जोमैटो डिलीवरी राइडर ने जान गंवा दी, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। हादसे में एक अन्य युवक घायल हुआ, जिसे उपचार के लिए जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतक के शव को पुलिस ने नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया है, जहां पोस्टमार्टम कराया जाएगा। हादसे के बाद चालक ने वाहन रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी और मौके से फरार हो गया।
इधर घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। बताया जा रहा था कि हादसा इतना खौफनाक था कि मंजर देखने वालों की रुह कांप गई।