हिसार में करंट ने बरपाया कहर, बिजली पोल छूते ही युवक की थम गई सांसें, मौत का खौफनाक मंजर देख कांपे लोग

punjabkesari.in Thursday, Jul 16, 2026 - 03:19 PM (IST)

हिसार : हरियाणा के हिसार में आज गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना हुई। यहां बिजली पोल के संपर्क में आने एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।  

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा कैंप चौक स्थित फ्लेमिंगो टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स के पास हुआ। बताया जा रहा है कि व्यक्ति बिजली के पोल के पास खड़ा था। इसी दौरान उसका हाथ पोल के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन के खुले तारों की चपेट में आ गया। करंट का झटका इतना तेज था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक का शव जमीन पर नहीं गिरा। उसका एक हाथ पोल की ओर ही फंसा रह गया और खड़े खड़े ही दम तोड़ दिया तथा शरीर दीवार के सहारे चिपका रह गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना का मंजर देख लोगों की रुह कांप गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static