Hisar : फीस बढ़ोतरी पर भड़के छात्र, GJU यूनिवर्सिटी में 6 घंटे तक किया हंगामा, पुलिस से हुई झड़प
punjabkesari.in Tuesday, Mar 24, 2026 - 08:30 PM (IST)
हिसार (विनोद सैनी) : हिसार में मंगलवार को छात्रों ने गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी (जीजेयू) में जमकर हंगामा किया। कई स्टूडेंट दीवार फांदकर कैंपस में घुस गए। इस दौरान पुलिस के साथ भी छात्रों ने खींचतान हो गई।
छात्रों का एक ग्रुप वीसी ऑफिस के बाहर भी इक्टठा हो गया। ऑफिस का गेट बंद मिला तो छात्रों ने धक्का मारकर गेट खोलने की कोशिश की। करीब 6 घंटे तक कैंपस में स्टूडेंट हंगामा करते रहे।

दरअसल, स्टूडेंट यूनिवर्सिटी द्वारा फीस बढ़ाने का विरोध कर रहे हैं। उधर, हंगामा बढ़ता देख यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्रों को बातचीत के लिए बुलाकर एक कमेटी बनाने का आश्वासन दिया है। छात्र नेता अज्जू घनघस ने बताया कि वीसी नरसीराम बिश्नोई ने उनकी मांगों को सुना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि फीस बढ़ोतरी की जांच के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी, जिसमें छात्र प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)