नारनौंद में शर्मनाक घटना... स्कूल के पीछे ले जाकर 8 साल के मासूम के साथ गलत हरकत, पीड़ित ने सुनाई दिल दहलाने वाली आपबीती

punjabkesari.in Wednesday, Jun 24, 2026 - 12:41 PM (IST)

नारनौंद : नारनौंद से एक बेहद ही शर्मनाक मामला  सामने आया है। यहां एक 8 वर्ष के लड़के के साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। परिवार की शिकायत के आधार पर नारनौंद थाना पुलिस ने दो किशोरों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, बच्चे के परिजनों को घटना के बारे में अपने पड़ोसी से पता चला। इसके बाद जब उन्होंने घटना के बारे में बच्चे से पूछा तो उसने बताया कि गांव के दो किशोरों ने उसके साथ शर्मनाक काम किया है। दोनों किशोर उसे स्कूल के पीछे ले गए और उसके साथ गलत हरकतें की।  

शिकायत के आधार पर नारनौंद थाना पुलिस ने POCSO एक्ट समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज किया और पूछताछ भी की। स्टेशन हाउस ऑफिसर रमेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static