पानीपत में ऐतिहासिक मैराथन का आयोजन, CM सैनी ने हरी झंडी दिखाकर कहा- दौड़ेगा हरियाणा, जीतेगा हरियाणा

punjabkesari.in Sunday, Oct 27, 2024 - 08:57 AM (IST)

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत में आज ऐतिहासिक मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें जिले भर से हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं, पुरुषों, महिलाओं और बुजुर्गों ने भाग लिया। मैराथन रैली को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान रेसलर ग्रेट खली, कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पवार, कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा, समालखा से विधायक मनमोहन भढ़ाना, सहित खेल जगत से जुड़ी हुई कई हस्तियां भी मौजूद रही। 

PunjabKesari

मैराथन को सफल बनाने के लिए जिले भर की समाज सेवी संस्थाओं का भी बड़ा सहयोग रहा। संस्थाओं द्वारा जगह-जगह पर धावकों के लिए स्टॉल लगाकर उनका स्वागत किया। कईं सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने फूलों की वर्षा कर धावकों का हौसला बढ़ाया। आयोजन स्थल पर धार्मिक, सामाजिक, संस्थाओं द्वारा फूड के स्टॉल लगाए गए और रिफ्रेशमेंट का इंतजाम किया गया। इस दौरान रैली स्थल पर उसके आस-पास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। आपको बता दें कि मैराथन की तैयारियों को लेकर पिछले कई दिनों से जिला प्रशासन जुटा हुआ था, जिसे सफल बनाने के लिए प्रशासन काफी हद तक कामयाब भी रहा।

PunjabKesari

PunjabKesari

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static