HKRN का युवाओं को तोहफा: हरियाणा की प्राइवेट कंपनियों में 400 पदों पर बंपर भर्ती, 15 जून तक करें अप्लाई
punjabkesari.in Thursday, Jun 11, 2026 - 12:00 PM (IST)
चंडीगढ़: हरियाणा में निजी कंपनियों में 400 पदों पर वेल्डर, फिटर और पावर प्रेस ऑपरेटरों के पदों पर भर्तियां होंगी। इसके लिए हरियाणा कौशल (एचकेआरएन) के माध्यम से 15 जून तक आवेदन मांगे गए हैं। फेब्रिकेशन वेल्डर, फिटर, एमआईजी (मेटल इनर्ट गैस) वेल्डर व टीआईजी (टंगस्टन इनर्ट गैस) वेल्डर के 200 पद हैं। इन पदों पर प्रतिमाह 19 हजार रुपये मिलेंगे और कार्यक्षेत्र बल्लभगढ़ व फरीदाबाद शहरी क्षेत्र रहेगा।
एक से 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। आईटीआई या वेल्डिंग से संबंधित क्षेत्र में प्रशिक्षण पाने वाले ही आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा पावर प्रेस ऑपरेटर के भी 200 पद रहेंगे। इसके लिए मैनुअल ऑटोमैटिक पॉवर प्रेस के संचालन का अनुभव होना चाहिए। चयनित प्रत्याशियों को वेतन प्रति माह 18 हजार रुपये होगा।