हरियाणा में रिश्वत लेता होमगार्ड गिरफ्तार, मोबाइल फोन तलाशने की एवज में मांगे 3 हजार रुपए

punjabkesari.in Monday, Nov 16, 2026 - 09:12 AM (IST)

सोनीपत : हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो  ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सोनीपत रिश्वत लेते हुए कुंडली पुलिस स्टेशन में तैनात एक होमगार्ड जवान को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गुम हुआ मोबाइल फोन तलाशने में मदद करने के नाम पर 3 हजार रुपए की रिश्वत मांगना  होमगार्ड जवान को महंगा पड़ गया। एंटी करप्शन ब्यूरो (ए.सी.बी.) सोनीपत की टीम ने रविवार शाम को आरोपी होमगार्ड जवान सोनू को 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

कुंडली निवासी मोहन का मोबाइल फोन गुम हो गया था। मोबाइल की तलाश के लिए उसने पुलिस से मदद मांगी थी। आरोप है कि कुंडली थाने में तैनात होमगार्ड जवान सोनू ने मोबाइल ढूंढने में मदद करने के नाम पर उससे 3 हजार रुपए की मांग की। मोहन ने इसकी शिकायत ए.सी. बी. सोनीपत को दी।

 ए.सी.बी. ने योजनाबद्ध तरीके से रविवार शाम को बीसवां मौल चौक के पास राई खेलकूद स्कूल के नजदीक कार्रवाई की। इस दौरान जैसे ही होमगार्ड जवान सोनू ने शिकायतकर्ता से 3 हजार रुपए लिए टीम ने उसे दबोच लिया। डी.एस.पी. राहुल देव ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सोनू को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static