Haryana Assembly Election:  पूर्व गृह मंत्री अनिल विज कल भरेंगे नामांकन पत्र, बोले-विकास के मुद्दे पर लड़ने जा रहा हूं चुनाव

punjabkesari.in Tuesday, Sep 10, 2024 - 05:06 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी):   हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज विधानसभा चुनाव के लिए आगामी 11 सितंबर को बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।   विज आज प्रात: अंबाला छावनी में निकलसन रोड स्थित भाजपा चुनाव कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि 11 सितंबर को प्रात: 11 बजे गांधी ग्राउंड में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहले एकत्रित होंगे जिसके उपरांत नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए एसडीएम आफिस जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। 
 
वहीं, पूर्व मंत्री ने कहा कि अम्बाला का चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ा जा रहा है, हमने जो विकास किया है वह हिंदुस्तान आजाद होने के बाद किसी पार्टी व नेता नहीं किया। विकास कार्यों का हमें भरपूर समर्थन मिल रहा है। काम किया है काम करेंगे यही हमारा मुद्दा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static