हुड्डा का बड़ा ऐलान, बोेले- बरोदा उपचुनाव भी बिना संगठन के लड़े थे यह चुनाव भी लड़ेंगे

punjabkesari.in Thursday, Oct 06, 2022 - 04:15 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी):  आदमपुर उपचुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा किया है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया है। उन्होंने कहा कि आदमपुर उपचुनाव और पंचायत चुनाव को लेकर कल हमारी चंडीगढ़ में बैठक है। उन्होंने कहा कि बैठक में कांग्रेस के सभी नेता शामिल होंगे और हर गांव में कांग्रेस के नेताओं की जिम्मेदारियां लगाएंगे।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बरोदा उपचुनाव भी बिना संगठन के लड़े थे यह चुनाव भी लड़ेंगे। 2014 का विधानसभा चुनाव भी लड़ा था 31 सीट आई थी संगठन तो वही है।अब तो संगठन और मजबूत हो गया है। उन्होंने कहा कि 5 सदस्य कमेटी को लेकर बोले भूपेंद्र सिंह हुड्डा हमने कोई कमेटी नहीं बनाई है।

पंचायत चुनाव को लेकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि  पंचायत के चुनाव 2 साल पहले होने चाहिए थे पंचायत का चुनाव ना करा कर इस सरकार ने हर एक गांव के विकास कार्यों को ठप कर दिया है यह सरकार ना किसान की है ना ही व्यापारियों की है और ना ही मजदूरों की है ना ही कर्मचारी की है। हरियाणा सरकार पूरी तरीके से फेल सरकार है इवेंट मैनेजमेंट की सरकार है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सरकार कोर्ट के आदेश के बाद मजबूरी में पंचायत चुनाव करवा रही है।

हरियाणा सरकार के दुबई दौरे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जंगल सफारी को लेकर बोले भूपेंद्र सिंह हुड्डा देखते हैं हरियाणा में 8 सालों से तो अभी तक कुछ आया नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static