हुड्डा साहब खुद CM रहे हैं, उन्होंने अपने समय कुछ नहीं किया अब हम कर रहे तो उसमें कमी निकाल रहे : अनिल विज
punjabkesari.in Thursday, Apr 09, 2026 - 06:01 PM (IST)
चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आईडीएफसी बैंक में लगभग 560 करोड रूपए के घोटाले को लेकर कहा कि ‘‘लगभग 560 करोड रूपए का घोटाला हुआ है और इस घोटाले में कुछ लोग खा गए और अपने खातों में भी राशि डाल ली या जो कुछ भी किया गया है, इसलिए सरकार इस मामले में सरकार किसी को भी नहीं बख्शेगी। इसके अलावा विज ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस मामले को CBI को दिया जाएगा।
विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा बैंक घोटालों को लेकर आज दो आईएएस अधिकारी और एक एचसीएस अधिकारी को राज्य सरकार द्वारा निलंबित किए जाने के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।
घोटालों के इन मामलों में कई लोग पहले ही गिरफ्तार हो चुके
विज ने कहा कि घोटालों के इन मामलों में कई लोेगों को पहले भी गिरफतार किया जा चुका है और बैंक के अधिकारियों को भी गिरफतार किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने यह कह दिया है कि हम यह मामला सीबीआई को दे देगें और जब सीबीआई को मामला जाएगा तो देखना कि कैसे लाईन लगती है’’।
अब हम असम, बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडूचेरी भी जीतेंगे
देश के 5 राज्यों में हो रहे चुनावों के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि हम हरियाणा जीते, दिल्ली जीते, महाराष्ट्र जीते, बिहार जीते और अब असम भी जीतेगें, बंगाल भी जीतेंगे, केरल भी जीतेंगे, तमिलनाडु और पुडूचेरी भी जीतेंगे।
सरकार द्वारा मंडियों में फसल उपज की सुरक्षा हेतू सारी व्यवस्थाएं भी की जा रही है
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेन्द्र सिंह हुड्डा द्वारा मंडियाें में किए जा रहे दौरों के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने ब्यानी प्रहार करते हुए कहा कि हुड्डा साहब खुद मुख्यमंत्री रहे हैं, उन्होंने अपने समय में कुछ भी नहीं किया लेकिन अब हम कर रहे हैं, तो उसमें कमी निकाल रहे हैं। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि ‘‘बरसात हमारी सरकार पैदा नहीं कर रही है, बरसात ऊपर से आ रही है, और इसके लिए फसल उपज की सुरक्षा हेतू सारी व्यवस्थाएं भी की जा रही है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)