रेवाड़ी में भयानक हादसा, कैंटर सवार दो युवकों की मौत से मचा हड़कंप

punjabkesari.in Wednesday, May 13, 2026 - 11:20 AM (IST)

रेवाड़ी :  हरियाणा के रेवाड़ी से एक भयानक हादसे की खबर सामने आई है। यहां  तेज रफ्तार अज्ञात वाहन व कैंटर की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना रेवाड़ी नारनौल रोड पर माजरा गांव के समीप की है। मृतकों की पहचान  राजस्थान के गांव भैंसावता खुर्द के रहने वाले करीब 23 वर्षीय मुकेश पुत्र मंदरूप व करीब 27 वर्षीय मुकेश पुत्र मायाराम के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि मुर्गियों से भरा कैंटर नारनौल से रेवाड़ी की ओर आ रहा था। इस दौरान माजरा गांव के समीप अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। कैंटर में सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। 

इधर घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल में रखवाया गया है। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static