Accident: कार और ट्रक में भीषण टक्कर, पानीपत के कबड्डी खिलाड़ी की मौत...4 घायल
punjabkesari.in Wednesday, Jul 01, 2026 - 08:42 AM (IST)
बहादुरगढ़: गांव दुल्हेड़ा में बीती रात कार और ट्रक की भीषण टकर हो गई। हादसे में कार में सवार एक कबड्डी खिलाड़ी की मौत हो गई जबकि 4 अन्य युवक घायल हो गए। मृतक की पहचान करीब 20 वर्षीय हिमांशु हुई है। वह पानीपत का रहने वाला था। परिवार का एकलौता पुत्र था और रोहतक में स्थित एक एकैडमी में प्रशिक्षण लेता था।
जानकारी अनुसार, बीती रात वह कार से किसी कार्यक्रम वापस से लौट रहा था। गाड़ी में उसके साथ उसके 4 अन्य साथी भी सवार थे। गांव दुल्हेड़ा के निकट पहुंचे तो एक ट्रक के साथ उनकी कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर बिखर गया। शोर सुनकर आसपास रहने वाले लोग दौड़े और बचाव कार्य शुरू है। किया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायलों को झज्जर के अस्पताल ले जाया गया, जहां से 4 युवकों को रैफर कर दिया लेकिन हिमांशु की मौत हो गई। द- परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।