कंवर पाल गुर्जर के गढ़ में बढ़ रहा भाजपा का कुनबा, जगाधरी में सैकड़ों लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता

punjabkesari.in Wednesday, Aug 14, 2024 - 03:15 PM (IST)

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): 2024 के विधानसभा के चुनावी रण से पहले हरियाणा के कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर के नेतृत्व में जगाधरी विधानसभा में भाजपा और मजबूत होकर उभर रही है। भाजपा की जनहित की नीतियों से प्रभावित होकर जगाधरी विधानसभा के गांव जयराम पुर ,याकूबपुर में एससी समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाजपा में की सदस्यता ली। इसी प्रकार शहर के वार्ड नंबर 6 से सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थाम लिया।

PunjabKesari

कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा अंत्योदय की भावना से कम कर रही है। यही कारण है कि आज हर कोई भाजपा की रीति नीति में विश्वास जता कर भाजपा परिवार में शामिल हो रहा है। वहीं इन्होंने इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। कृषि मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में झूठ बोलकर जनता को बहकाने का काम किया, लेकिन जनता को इनकी सच्चाई समझ आ चुकी है और जनता के सहयोग और समर्थन से तीसरी बार प्रदेश में भाजपा बहुमत से सरकार बनाएगी।

PunjabKesari

विधानसभा चुनावों में महज कुछ ही समय बचा है, ऐसे में सभी सियासी दल अपनी पार्टी को मजबूत करने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में जगाधरी में भी विभिन्न दलों को बड़ा झटका देते हुए बड़ी संख्या में लोग भाजपा में शामिल हो गए। मीडिया से बात करते हुए कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा चुनावों में वोट लेने के लिए कांग्रेस ने तरह तरह के हथकंडे अपनाए। कभी संविधान खत्म करने की बात कही तो कभी ईवीएम के नाम पर इसी प्रकार कभी मंदिर के नाम पर झूठ बोला और लोगों में गलत फहमी पैदा कर बहकाने का काम किया। लोगों को खटाखट 8500 रुपए देने का वादा किया।

जनता इनके झूठ को जान चुकी है और विधानसभा चुनाव में जनता इस बात का जवाब देगी। यह कभी भी किसी बात पर खरे नहीं उतरते, क्योंकि यह झूठ बोलने वाले लोग हैं। सत्ता में रहते हुए भी इन्हें जो काम करने चाहिए थे वह नहीं किए। झूठ बोलकर जनता से वोट लिए और कोई भी वादा पूरा नहीं किया। भाजपा जो कहती है वह करती है भाजपा ने जनता से जो भी वायदे किए उन सबको पूरा किया। गरीब कल्याण के लिए जनता के हित के लिए अनेकों योजनाएं चलाई आज जिनका लाभ जनता को सीधे मिल रहा है। जो सपना डॉ भीमराव अंबेडकर ने देखा था कि हर अंतिम व्यक्ति को मुख्य धारा में लेकर आना है। भाजपा उसे साकार कर रही है। यही कारण है कि आज एससी समाज बड़ी संख्या में भाजपा के साथ जुड़ रहा है।  इन सभी के सहयोग से भारतीय जनता पार्टी बहुत बड़े मार्जिन से तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

static