फरीदाबाद में शराब ठेकेदार से रंगदारी वसूलने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, कब्जे से फोन भी किया बरामद

punjabkesari.in Monday, Jun 15, 2026 - 02:30 PM (IST)

फरीदाबाद : थाना मुजेसर पुलिस टीम ने शराब ठेका संचालक से रंगदारी वसूलने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय कालोनी निवासी रोहताश (50) के रूप में हुई है। पूछताछ उपरांत दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि सैक्टर-10 फरीदाबाद निवासी एक शराब ठेका संचालक ने 13 जून को थाना मुजेसर में शिकायत दी थी कि वह थाना क्षेत्र में स्थित एक शराब ठेके का संचालन करता है। रोहताश तथा उसकी पत्नी स्वयं को समाजसेवी व पत्रकार बताकर ठेका संचालक पर दबाव बनाते थे तथा ठेका चलाने के एवज में प्रतिमाह 10,000 की रंगदारी की मांग करते थे। इसके अतिरिक्त ठेके के आसपास रेहड़ी एवं खोखा संचालकों से भी प्रतिदिन 100 रुपए की अवैध वसूली की मांग की जाती थी।

शिकायत में बताया गया कि आरोपी दम्पति रंगदारी न देने पर शराब ठेके की वीडियो बनाकर प्रशासनिक अधिकारियों को भेजने की धमकी देते थे। साथ ही महिला द्वारा झूठे छेड़छाड़ के मुकद्दमे में फंसाने तथा पुलिस शिकायत करवाने की धमकी दी गई। आरोपियों द्वारा पिछले लगभग 8 से 9 महीनों से 7000 रुपए प्रतिमाह के हिसाब से अवैध रूप से रंगदारी वसूली जा रही थी। शिकायत प्राप्त होने पर थाना मुजेसर में मामला दर्ज करके जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने अभियोग पंजीकृत होने के तुरंत बाद ही आरोपी दम्पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है जिसको तकनीकी एवं फॉरेंसिक जांच के लिए विशेषज्ञों के पास भेजा जाएगा, ताकि मामले से जुड़े डिजिटल साक्ष्य एकत्रित किए जा सकें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static