फरीदाबाद में CM फ्लाइंग का फर्जी क्लीनिक पर छापा, बिना डिग्री डॉक्टर बेच रहा था गर्भपात व प्रतिबंधित दवाइयां

punjabkesari.in Wednesday, Jun 24, 2026 - 01:01 PM (IST)

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद में सीएम फ्लाइंग और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर एक बिना डिग्री के क्लीनिक पर छापेमारी की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग और सीएम फ्लाइंग की टीम को गर्भपात करने वाली भारी मात्रा में दवाइयां बरामद हुई। 

इतना ही नहीं फर्जी डॉक्टर पंकज गुप्ता के क्लीनिक से एक्सपायर दवाइयां और प्रतिबंधित दवाइयां भी भारी मात्रा में बरामद की गई। फिलहाल इस मामले में स्वास्थ्य विभाग की शिकायत के आधार पर आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

पहले भी जेल जा चुका है आरोपी, जमानत पर आया था बाहर 

गौरतलब में कि आरोपी डॉक्टर पंकज गुप्ता पहले भी ऐसे ही मामले में 2020 में जेल जा चुका है। आरोपी डॉक्टर जमानत पर था, लेकिन इसके  बावजूद उसने उसी जगह पर दोबारा से फिर अपने काले धंधे को जारी रखा हुआ था।

वहीं इस मामले में सावन थाना एसएचओ परम प्रकाश ने बताया कि सीएम फ्लाइंग और स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि न्यू जनता कॉलोनी इलाके स्थित मुस्कान क्लिनिक में फर्जी डॉक्टर द्वारा प्रतिबंधित दवाइयां मरीज को बेची जा रही हैं, जिनके सहयोग के लिए स्वास्थ्य विभाग और सीएम फ्लाइंग की टीम के साथ पुलिस ने छापेमारी की जहां से भारी मात्रा में गर्भपात कराने वाली प्रतिबंधित दवाइयां व एक्सपायरी दवाइयां बरामद की गई। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर आरोपी डॉक्टर पंकज गुप्ता को गिरफ्तार कर आगे की कारवाही कर दी गई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static