पति की हत्यारी महिला 7 साल बाद गिरफ्तार, कोर्ट से जमानत लेकर हो गई थी गायब

punjabkesari.in Wednesday, May 25, 2022 - 07:53 PM (IST)

हांसी(संदीप): पति की हत्या मामले में उम्रकैद की सजा पाकर 7 साल से फरार चल रही आरोपी महिला को पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया है। महिला का पता बताने पर पुलिस ने 20 हजार रूपए का इनाम भी घोषित कर रखा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी महिला को आज हांसी बस स्टैंड से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

जमानत पर बाहर आकर फरार हुई थी महिला

गिरफ्तार की गई आरोपी महिला की पहचान हांसी निवासी संतरा के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी विनोद शंकर ने बताया कि गिरफ्तार महिला अपने पति की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रही थी। 2005 में कोर्ट से जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी महिला ने सेशन कोर्ट के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर कर इंसाफ की गुहार लगाई थी। लेकिन हाईकोर्ट ने भी 2015 में आरोपी महिला की उम्रकैद की सजा बरकरार रखा था। हाईकोर्ट द्वारा सजा बरकरार रखने के बाद आरोपी महिला कोर्ट में पेश होने की बजाए फरार हो गई।

7 सालों से ठिकाने बदल कर पुलिस को दे रही थी चकमा

इस दौरान पुलिस द्वारा आरोपी महिला को पकड़ने के काफी प्रयास किए। लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आई। यही नहीं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने आरोपी महिला को पकड़ने पर 20 हजार  का इनाम भी घोषित किया हुआ था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इन सात सालों में आरोपी महिला हरियाणा के अलावा उत्तर प्रदेश व पंजाब के कई जिलों में अलग-अलग जगह पर ठिकाने बदल कर रह रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी महिला को हांसी बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि महिला को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Recommended News

Related News

static