Sonipat: लव मैरिज के 8 साल बाद पत्नी की हत्या करने वाले पति को उम्रकैद, लव मैरिज का खौफनाक अंत
punjabkesari.in Friday, Aug 21, 2026 - 11:48 AM (IST)
सोनीपत: परिवार की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह करने के करीब 8 साल 8 साल के बाद पत्नी मोनिकी की हत्या करने के दोषी पति बैंयापुर खुर्द निवासी रवि को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. जसबीर सिंह की अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही 50 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं भरने पर 6 माह अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।
अभियोजन के अनुसार रवि ने वर्ष 2016 में महमूद गांव की मोनिका से प्रेम विवाह किया था। दोनों परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी के बाद करीब 7 वर्ष तक हिसार में किराए पर रहे। उनके 2 बेटे हैं। घटना से करीब 15 दिन पहले रवि पत्नी और बच्चों के साथ अपने गांव बैंयापुर खुर्द स्थित घर लौटा था। इसके बाद पति-पत्नी के बीच घरेलू मामलों को लेकर विवाद होने लगा।
16 जून 2024 को दोनों के बीच कहासुनी के दौरान रवि ने मोनिका का गला दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज किया। तत्कालीन थाना प्रभारी सेठी मलिक और जांच अधिकारी मनोज की टीम ने आरोपी रवि को गिरफ्तार किया था।