हरियाणा की सरपंच ने UP से बनावाया 8वीं का Fake Certificate, ऐसे खुली पोल... अब कुर्सी भी गई हाथ से

punjabkesari.in Tuesday, Aug 11, 2026 - 10:33 AM (IST)

सोनीपत: पंचायत चुनाव में धोखाधड़ी कर चुनाव जीतने के एक मामले में प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। सोनीपत के गाँव जागसी सूरा (काला काफ़ी) की महिला सरपंच कोमल को शैक्षणिक योग्यता का फर्जी प्रमाणपत्र जमा कराने के आरोप में पद से बर्खास्त कर दिया गया है। जांच में जाली दस्तावेज की पुष्टि होने के बाद उपायुक्त   ने यह बर्खास्तगी आदेश जारी किया, जिसके बाद से गाँव में सरपंच का पद आधिकारिक रूप से रिक्त हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोमल ने अनुसूचित जाति (SC) महिला वर्ग के लिए आरक्षित सरपंच पद पर चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। हरियाणा सरकार द्वारा पंचायत चुनाव में उम्मीदवारी के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कक्षा 8वीं पास निर्धारित की गई है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान कोमल ने उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के गाँव गुना स्थित 'भगवती इंटरनेशनल हाई स्कूल' से जारी कक्षा 8वीं का पासिंग सर्टिफिकेट संलग्न किया था।

चुनाव सम्पन्न होने के बाद जमा कराए गए शैक्षणिक प्रमाणपत्र की सत्यता को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। जब प्रशासनिक स्तर पर संबंधित स्कूल और शिक्षा विभाग से दस्तावेजों का सत्यापन कराया गया, तो प्रमाणपत्र पूरी तरह फर्जी और जाली पाया गया। जांच रिपोर्ट सामने आने के तुरंत बाद सोनीपत उपायुक्त ने हरियाणा पंचायती राज अधिनियम के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए कोमल को सरपंच पद से बर्खास्त कर दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static