पति ने गोली मार पत्नी को किया घायल, मामूली विवाद कारण हुआ था झगड़ा

punjabkesari.in Thursday, Aug 22, 2019 - 12:23 PM (IST)

हांसी (संदीप): हांसी की जगदीश कॉलोनी में अपने मायके आई विवाहिता पर उसके पति ने गोली चला दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल महिला को परिजन सिविल अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने विवाहिता की गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले में जांच शुरु कर दी है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जगदीश कॉलोनी निवासी पूनम का सिसाय गांव निवासी सोमबीर से कुछ वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। परिजनों ने बताया कि दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था व पूनम अपने मायके आइ हुई थी। बुधवार को उसका पति सिसाय गांव निवासी सोमबीर उसके घर आया और दोनों के बीच मारपीट हो गई। परिजनों ने बताया कि सोमबीर उनके घर आकर झगड़ा करने लगा व पूनम पर गोली चला दी जो पूनम के सीने में जा लगी। गोली से पूनम गंभीर रूप से घायल हो गई।  सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई व सोमबीर को हिरासत में ले लिया। पूनम की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर दिया। पुलिस इस मामले जांच शुरु कर दी है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static