रोहतक में युवक ने की दोस्त की हत्या: शराब पीने के दौरान हुआ झगड़ा... सिर में मारा गैस सिलेंडर

punjabkesari.in Thursday, Feb 26, 2026 - 01:41 PM (IST)

रोहतक: थाना सांपला इलाके में बिहार के मधुबनी निवासी सिंकदर ने मंगलवार रात अपने दोस्त यूपी निवासी दीपू की सिर में सिलिंडर मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक दोनों कस्बे की फैक्टरी में मजदूरी करते थे।

मंगलवार रात दोनों शराब पी रहे थे। इसी दौरान आपस में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। सिकंदर ने पास रखे छोटे गैस सिलिंडर से दीपू के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। जसोरखेड़ी निवासी आशु ने बताया कि सांपला के दहकौरा रोड पर उनका मकान है जिसमें एक कमरा दीपू व सिंकदर को किराए पर दिया था। दीपू करीब ढाई माह पूर्व ही यहां आया था। दोनों की जान पहचान फैक्टरी में ही हुई।

इसके बाद दोनों साथ रहने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। एफएसएल प्रभारी डॉ. सरोज दहिया ने मौके पर पहुंचकर सैंपल लिए। थाना सदर प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस हत्या के मामले की जांच कर रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static