पंप हाउस पर मिली लाश की हुई पहचान, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

punjabkesari.in Monday, Mar 21, 2022 - 04:26 PM (IST)

झज्जर(प्रवीण): दो रोज पूर्व झज्जर के अकेहरी मदनपुर गांव के पंप हाउस से मिली महिला की लाश की पहचान हो गई। मृतक महिला चरखी दादरी की रहने वाली थी और उसका नाम मुकेश पत्नी ओमवीर पुलिस द्वारा बताया गया है।

पुलिस के अनुसार महिला के सिर पर चोट के निशान हैं और प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका है। इस मामले में पुलिस ने मृतक महिला की बेटी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का अभियोग अंकित किया है।

फिलहाल पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार महिला पिछले 3 दिनों से लापता थी और उसका शव पंप हाउस में फंसा हुआ पाया गया था। कर्मचारी की सूचना पर ही पुलिस ने महिला के शव को बाहर निकलवा कर उसे नागरिक अस्पताल झज्जर पहुंचाया था।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Recommended News

Related News

static