फार्म हाउस में लगी आग, सहायक की जिंदा जलकर हुई मौत

punjabkesari.in Monday, Sep 14, 2026 - 10:56 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर -109 स्थित एक फार्म हाउस में रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से एक सहायक की जलकर मौत हो गई। सोमवार सुबह उनका शव उनके कमरे से जली हुई अवस्था में मिला। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला बुलंदशहर के कादरीबाद गांव निवासी ओम प्रकाश सिंह के रूप में हुई है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

सूचना मिलते ही बजघेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया मामला शॉर्ट सर्किट के कारण कमरे में आग लगने का माना जा रहा है।परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। मृतक काफी समय से फार्म हाउस में रह रहा था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर ही सही कारणों के बारे में पता चल सकेगा। हालांकि अभी पुलिस को मृतक के परिजनों की तरफ से शिकायत नहीं दी गई है। फार्म हाउस मालिक से भी पूछताछ की जा रही है

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static