IDFC बैंक घोटाला: सावन ज्वेलर्स के मालिक राजन कटोदिया गिरफ्तार, अब तक 12 आरोपी काबू

punjabkesari.in Sunday, Mar 15, 2026 - 02:46 PM (IST)

चंडीगढ़ : आई.डी.एफ.सी. बैंक घोटाला मामले में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ए.सी.बी.) ने सावन ज्वैलर्स के मालिक राजन कटोदिया को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान पाया कि 250 करोड़ रुपए से अधिक की राशि सावन ज्वैलर्स द्वारा रिभव रिषी, अभय कुमार, अभिषेक सिंगला, स्वाति सिंगला व अन्य आरोपियों की विभिन्न कंपनियों-फर्मों से प्राप्त की गई।

इन कंपनियों-फर्मों में पैसे सरकारी खातों से गैर-कानूनी तरीके से ट्रांसफर किए गए थे। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि सावन ज्वैलर्स के मालिक राजन द्वारा मुख्य आरोपियों के लिए कैश कन्वर्जन का काम किया गया व इसके लिए भारी कमीशन प्राप्त किया। आरोपी द्वारा इन फर्मों-कंपनियों के नाम सोने के आइटम्स बेचे हुए दिखाए गए।

आरोपी राजन ने इस मामले में धोखाधड़ी की शुरूआत से ही षड्यंत्र रचने में अहम भूमिका निभाई तथा पूर्व योजना के तहत अपराध को अंजाम देने में सक्रिय योगदान दिया। इस मामले में यह 12वीं गिरफ्तारी है। आरोपी को रविवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लेकर पछताछ की जाएगी।
 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static