चुनाव को लेकर भाजपा की अहम बैठक रोहतक में संपन्न, कल सभी लोकसभा सीटों पर होगा कार्यालय का उद्घाटन

1/29/2024 9:26:56 PM

रोहतक(दीपक भारद्वाज): राजनीतिक राजधानी कहे जाने वाले रोहतक में आज भारतीय जनता पार्टी की बैक टू बैक मीटिंग का दौर जारी है। रोहतक के सर्किट हाउस में लोकसभा प्रभारी,लोकसभा संयोजक व क्लस्टर प्रभारी की बैठक ली गई। जिसमें चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार रहने की बात कही है। साथ ही भारतीय जनता ' चलो गांव की और' कार्यक्रम चलाकर लोगों तक पहुंचने की कोशिश करेगी। जिसमें केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में लोगों तक पहुंच कर बताया जाएगा,ताकि इन्हें वोटो में कन्वर्ट किया जा सके।

भारतीय जनता पार्टी की बैक टू बैक हो रही बैठकों से लग रहा है कि जल्द ही लोकसभा के चुनाव होने वाले हैं। सोमवार को रोहतक के सर्किट हाउस में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी प्रदेश महामंत्री फनिंद्र नाथ शर्मा पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पवार वर्तमान जिलों के अध्यक्ष आदि शामिल हुए।

वहीं दूसरी ओर पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने कहा भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार प्रदेश में होता था। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा बार-बार यह दावा कर रहे हैं कि उनके समय में प्रदेश नंबर वन था तो मैं उनसे सवाल पूछना चाहता हूं। प्रदेश में केवल 5 घंटे बिजली आती थी और किसानों को दो रुपए के चेक मिलते थे। क्या प्रदेश नंबर वन था। साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को ईडी की जांच में सहयोग करना चाहिए। क्योंकि यह संवैधानिक एजेंसी है जो अपने तरीके से काम करती है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Content Editor

Saurabh Pal